आज की सबसे बड़ी खबर: हटाई जांएगी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कुर्सी पर प्रशासक बैठाया जाएगा ! दिल्ली दरबार से लगी मोहर

प्रिंस प्रजापति@शिवपुरी। आज की सबसे बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां आज दिल्ली दरबार में रूठे पार्षदों की मुलाकात के बाद अब इस बैठक का निर्णय सामने आ गया है, विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि अब नगर पालिका अध्यक्ष को हटाकर उसके स्थान पर शहर में नगर पालिका की कुर्सी पर अध्यक्ष को न बिठाकर प्रशासक के हाथों शहर की कमान सौंपी जाएगी। बताया जा रहा है अंतिम निर्णय पर मोहर दिल्ली दरबार में लग गई है अब अंतिम आदेश आने का इंतजार है ।
बताया गया है कि इस मामले में गायत्री शर्मा अपने बचाव वाले सभी नेताओं से संपर्क साध रही है, परन्तु आला कमान से निर्णय आने के बाद नपा अध्यक्ष चारों खाने चित्त नजर आ रही है। बताया जा रहा कि इस कांड के पीछे भाजपा के जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव और महामंत्री का सबसे बड़ा हाथ रहा है।
बताया है कि यह टीम ही इन पार्षदों को घेरा बंदी कर अपने साथ दिल्ली दरबार ले गए। जहां सभी से महाराज से वन टू वन लगभग सबा घंटे तक बातचीत कर शहर की स्थिति की जानकारी ली। उसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि गायत्री को हटाया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े…
