swatantrashivpuri 48

नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, महाआरती के साथ हुआ संपन्न

swatantrashivpuri 48

शिवपुरी। नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मंडल की ओर से आयोजित देवी विसर्जन समारोह में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। समारोह में प्रियंका व्यास, नेत्रा जोशी, टीना गुप्ता और दीपा बंसल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विभिन्न समाजों की रैलियों का किया स्वागत

समारोह के मुख्य आयोजन से पहले मंडल की ओर से शहर में निकाली गई विभिन्न धार्मिक और सामाजिक रैलियों का स्वागत किया गया। क्षत्रिय समाज की बाइक रैली और दशहरा मिलन चल समारोह का अभिनंदन किया गया। इसके बाद खटीक समाज की काली माता रैली का स्वागत हुआ। शाम के समय पंजाबी परिषद की राम बारात और नरसिंह मंदिर उत्सव समिति की राम बारात का भी मंडल के सदस्यों ने स्वागत किया।

आयोजन में पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा योगदान

समारोह को व्यवस्थित और सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, संयोजक संदीप वशिष्ठ, स्वागत अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गुप्ता, सह स्वागत अध्यक्ष बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रामलखन मुढ़ौतिया व वरुण राजौरिया, सचिव अरुण शर्मा, सह सचिव हर्षित मंगल और कोषाध्यक्ष हृदेश गोयल की अहम भूमिका रही।

इसके अलावा सह कोषाध्यक्ष रवि पाराशर, मंच प्रभारी संकेत शुक्ला (हर्ष), सह मंच प्रभारी देवेंद्र जैन खतौरा, मीडिया प्रभारी मणिका शर्मा और राजू यादव सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। मणीकांत शर्मा, श्वेता अग्रवाल, भावना वशिष्ठ, विजयलक्ष्मी मुढ़ौतिया, निधि पाराशर, डॉ. रीता गुप्ता, निधि गोयल, अंजली गुप्ता और रेणु सिंघल ने भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन मणिका शर्मा, वरुण राजौरिया, शिखा मंगल और भोपाल से आईं एंकर नम्रता शुक्ला ने किया।

महाआरती के साथ दी गई माता को विदाई

समारोह के समापन पर माता की महाआरती की गई और श्रद्धा भाव के साथ विदाई दी गई। संयोजक संदीप वशिष्ठ एडवोकेट ने आयोजन में सहयोग देने के लिए जिला पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, विद्युत विभाग और शहर के धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार जताया।

मंडल की ओर से दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *