1000571942

शिवपुरी नगर पालिका में लोकायुक्त का छापा: 40 हजार की रिश्वत लेते बाबू भगवान लाल रंगे हाथ गिरफ्तार, CMO पर भी लगे गंभीर आरोप

1000571942

शिवपुरी। लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने शिवपुरी नगर पालिका में एक तीखी कार्रवाई की है। नगर पालिका के स्थापना बाबू भगवान लाल करोसिया को एक कर्मचारी से उसकी बहाली के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। इस पूरे मामले में नगर पालिका सीएमओ (CMO) की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

फरियादी हरि बल्लभ चंदोरिया, जो नगर पालिका में एआरआई (ARI) के पद पर कार्यरत थे, ने बताया कि उन्हें 14 नवंबर 2025 को बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के निलंबित कर दिया गया था। अपनी बहाली के लिए उन्होंने तीन महीने तक इंतजार किया और उच्चाधिकारियों को आवेदन भी दिया, लेकिन उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ी। ​आरोप है कि इसी दौरान बाबू भगवान लाल करोसिया का फोन आया और उसने बताया कि सीएमओ ईशांक धाकड़ साहब बहाली के बदले 60 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। जब फरियादी ने पैसे कम करने की बात कही, तो बाबू ने तर्क दिया कि जब चपरासी से बहाली के 20 हजार लिए जा रहे हैं, तो तुम तो कर्मचारी हो”।

​लोकायुक्त का जाल और गिरफ्तारी
​बाबू द्वारा लगातार बनाई जा रही पैसो की मांग से तंग आकर हरि बल्लभ ने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और 16 अप्रैल को फरियादी ने पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये आरोपी को दे दिए थे। आज जैसे ही बाबू ने फरियादी को अपने घर बुलाकर शेष 40 हजार रुपये की रकम हाथ में ली, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।

​सीएमओ की भूमिका संदिग्ध
​लोकायुक्त दल के अनुसार, आरोपी बाबू ने स्वीकार किया है कि वह यह रिश्वत सीएमओ के लिए मांग रहा था। वर्तमान में सीएमओ ईशांक धाकड़ की भूमिका को भी संदिग्ध माना जा रहा है और लोकायुक्त टीम इस दिशा में जांच कर रही है। शिकायत सत्यापन के बाद हुई इस कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक और दर्जन भर सदस्यों की टीम शामिल रही। ​इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

बाबू भगवान लाल करोसिया लंबे समय से काम के बदले दाम की नीति अपनाए हुए था, जिससे कर्मचारी और आम जनता दोनों परेशान थे। फिलहाल आरोपी को सिटी कोतवाली ले जाया गया है, जहाँ उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *