1000571919

शिवपुरी में बदला स्कूलों का समय: 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

1000571919

शिवपुरी। जिले में तेज़ होती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग सुबह कर दी है। अब प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी।

इस आदेश में शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि दोपहर की तेज धूप और बढ़ते तापमान से बच्चों को बचाने के लिए यह फैसला जरूरी था, ताकि उनकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

हालांकि, पहले से तय परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वे अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी। प्रशासन ने साफ किया है कि यह कदम सिर्फ छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *