LIFT के बहाने गैंगरेप के आरोपीयों का पुलिस ने निकाला जुलूस, थाने से अस्पताल तक पैदल- पैदल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी,VIDEO

शिवपुरी। बीते दिनों जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक 20 साल की महिला के साथ रेप के आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में चार आरोपीयों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला का अपहरण कर खेत में ले जाकर बारी बारी से रेप किया था।
जानकारी के अनुसार कल बदरवास थाने में एक 20 साल की महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने पति का इंतजार रोड पर खडे होकर कर रही थी। तभी 2 आरोपी आए और उन्होंने महिला को लिफ्ट देने की पेशकश की। जिसके चलते महिला ने आरोपीयों से लिफ्ट ले ली। महिला को उक्त आरोपी खेत पर ले गए और पहले इन दोनों आरोपीयों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। उसके बाद उन्होने अपने दो और दोस्तों को फोन लगाकर बुला लिया। जिसके चलते इन दोनों आरोपीयों ने भी महिला के साथ गैंगरेप किया।
इस मामले में आरोपी अज्ञात होने के चलते पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर महिला का सामना कराया तो महिला ने उसे पहचान लिया। उसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी से पूछा तो उसने अपने तीन साथियों के नाम बता दिए। जिसके चलते पुलिस ने चारों आरोपी छोटू पुत्र बुंदेल चिढार, हरिओम पुत्र अर्जुन जाटव, विक्रम पुत्र गिर्राज किरार और अरबाज पुत्र बबलू खान सभी निवासी गांव ग्राम बिजरौनी को गिरफ्तार कर लिया। आज इनका मेडीकल कराने के दौरान पुलिस इन्हें बाजार से पैदल पैदल अस्पताल तक जुलूस की स्थिति में लेकर पहुंची।
पुरानी खबर यहां पढें
