GANG-RAPE : LIFT देने के बहाने 20 साल की युवती को खेत में ले गए BIKE सबार, 4 लोगों ने किया GANG-RAPE

शिवपुरी। एक 20 साल की युवती साथ खेत में ले जाकर रेप की घटना को अंजा दिया है मामला जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के घुरवार रोड का है। जहां एक 20 साल की महिला ने अपने साथ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना बदरवास में की। जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार एक 20 साल की युवती निवासी निवासी डुंगासरा हाल मण्डी कुशवाह वेयर हाउस के पास बदरवास ने पुलिस थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि बीते शाम घुरवार रोड पर खडे होकर वह अपनी पत्नि का इंतजार कर रही थी। तभी दो युवक अपनी बाईक स्पेलेण्डर से वहां आए। और महिला से पूछा कि कहा जाना है तो महिला ने कहा कि उसे अखाई नदी तक जाना है। क्या वह उसे लिफ्ट दे दे। जिसके चलते दोनों आरोपीयों ने महिला को लिफ्ट देकर अपनी बाईक पर बिठा लिया।
उसके बाद दोनों आरोपी उसे बिजरौनी से 2 किमी दूर खेत में ले गए और उसके साथ जबरन बारी बारी से रेप किया। इतना ही नहीं उसके बाद दोनों आरोपीयों ने अपने दो दोस्तों को बुला लिया। उसके बाद दोनों दोस्तों ने भी 20 साल की महिला को हबस का शिकार बनाया। महिला जैसे तैसे आरोपीयों के चंगुल से छूटकर भागी और पूरी घटना अपने पति को बताई। पुलिस ने इस मामले में 4 अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उक्त आरोपीयों की तलाश की तो उक्त आरोपीयों की शिनाख्त छोटू पुत्र बुंदेल चिढार, हरिओम पुत्र अर्जुन जाटव, विक्रम पुत्र गिर्राज किरार और अरबाज पुत्र बबलू खान सभी निवासी गांव ग्राम बिजरौनी के रूप में हुई। इस मामले में तत्काल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सभी 4 आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है।