BIG BREAKING: कैला देवी दर्शन करने जा रहे शिवपुरी के 17 श्रृद्धालुयों पर चंबल नदी में घडियाल का हमला 10 बहे, 8 लापता

शिवपुरी। आज की सबसे बडी खबर राजस्थान से आ रही है। जहां आज चंबल नदी में शिवपुरी के 17 श्रृद्धालुओ के वह जाने की खबर मिल रही है। यह सभी श्रृद्धालु कैला देवी दर्शन करने निकले थे। जहां मडराल के पास चंबल नदी पार करते समय पानी में अचानक घडियाल आ जाने से डूब गए। इस घटना की सूचना पर राजस्थान और एमपी के श्योपुर की पुलिस सक्रिय हुई और गोताखोर की मदद से लोगों को खोजने में जुटी हुई है। खबर जिले जाने तक 8 लोग लापता है।

बताया गया है कि यह सभी 17 लोग शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के चिलावद गांव के रहने वाले बताए बताए जा रहे है। जो श्योपुर जिले के टेंटरा अंतर्गत रातीघाट पर नदी पार करते सयम बह गए थे। जिसमें से दो की लाश मिली है। अभी भी इस हादसे के 8 लोग लापता है। इसे लेकर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने भी अपने फेसबुक पेज पर इस मामले की सूचना डाली है।

प्रत्यक्षदर्शी राडी गांव निवासी कुटन रावत ने बताया कि नदी में जहां पानी कम था, वहां से सभी पार कर रहे थे। इतने में मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग गहरे पानी में चले गए। हालांकि, शुरुआत में यह जानकारी आई थी कि नाव पलटने से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि शवों पर दांत के निशान भी मिले हैं। अभी इस मामले में अपडेट मिली है कि टोटल 8 लोग बहे है,जिसमें से 2 की लाश मिली है। जबकि खबर जिले जाने तक 6 लोग लापता है। श्योपुर और राजस्थान की संयुक्त टीम गोताखोरों की मदद से लापता 6 लोगों को खोज रही है।
CM शिवराज ने दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से रेस्क्यू की मॉनिटरिंग की जा रही है।