BREAKING NEWS : हम पुलिस वाले है, बड़ी लूट हुई है आगे सोना पहनकर जाओगे तो 2 हजार का चालान हो जाएगा और जैन दंपत्ति का 7 तोला सोना ले गए

शिवपुरी। शहर में बदमाशों के हौसले इस तरह बुलंद हो गए है कि आये दिन शहर में बदमाश खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है आज तो बदमाशो ने हद ही पार कर दी। दिन दहाड़े SSP निवास के पास से एक जैन दंपति को निशाना बनाते हुए ठगों ने ठगी की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की सूचना दंपत्ति ने सिटी कोतवाली में की जहाँ पुलिस अब CCTV खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार संजय कुमार जैन उम्र 55 साल निवासी वीर सावरकर कॉलोनी अपनी पत्नी ममता जैन के साथ एक्टिवा से होटल पीएस में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पहले राजेस्वरी मंदिर के सामने आरोपियों ने दंपति को कट मारने का प्रयास कर रोका परंतु वह वहां नही रुके उसके बाद जैसे ही वह एसएसपी कोठी के पास पहुँचे पीछे से दो बदमाश बाइक से आए दोनों मास्क लगाए हुए थे।
उन्होंने दंपत्ति को रोका और कहा कि वह पुलिस बाले है। तुम्हे पता है शहर में आज कितनी बड़ी घटना लूट हुई है। आज शहर में सोना पहनकर नही जा सकते। आगे पुलिस खड़ी है अगर सोना पहने देख लिया तो तुम्हारा 2 हजार रुपये का चालान हो जाएगा।
यह कागज लो और तुम अपना सोना इसमें रखकर अपने साथ रखकर ले जाओ ओर शादी में जाकर पहन लेना। उसके बाद उन्होंने एक कागज में पति की सोने की 2 अंगूठी और पत्नी की 2 सोने की चेन पेंडल सहित रखवा दी। उसके बाद कागज की पुड़िया बनाकर पति पत्नी को थमा दी। उसके बाद दोनों आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए।
उसके बाद दंपति ने कंट्रोल रूम के आगे कागज की पुड़िया खोलकर देखी तो उसमें पत्थर रखे मिले। तत्काल इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। इस मामले में पुलिस ने CCTV खंगाले। जहाँ एक जगह आरोपी कैमरे में कैद हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।