शादी के 12 साल बाद अपने बेटे को छोड प्रेेमी के साथ भाग गई महिला, 2 बच्चों का बाप है BF

शिवपुरी। आज एसएसपी कार्यालय में एक युवक ने अपनी पत्नि के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला के ससुर का आरोप है कि उसकी पत्नि शादी के 12 साल बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। महिला के पति का आरोप है कि उसका प्रेमी भी दो बच्चों का बाप है।

पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए बघरा साजौर थाना अमोला के युवक ने बताया है कि उसकी शादी छिरवाहा पिछोर की एक महिला से 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद एक बेटा भी हुआ। उसके बाद उसकी पत्नि का गांव के ही मनोज से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते उसकी पत्नि मनोज के साथ फरार हो गई। वह अपने बेटे को भी छोड गई है।

पीडित पति का कहना है कि उसकी पत्नी का 4 साल से मनोज के साथ चक्कर चल रहा था। घर से वह सावन के माह में अपने मायके कहकर निकली थी। अब वह मायके ही रह रही है और मनोज का उसके यहां आना जाना रहता था। पीडित पति ने बताया है कि आरोपी मनोज भी शादी शुदा होने के साथ साथ दो बच्चों का बाप भी है। पीडित पति ने पुलिस अधीक्षक से अपनी पत्नि को बापस दिलाने की गुहार लगाई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *