शिवपुरी के सितारे: जिले में 6 प्रतिभाएं बनी सिविल जज,5 बार असफल फिर भी नहीं मानी हार

शिवपुरी। सभी ने बचपन में एक कहानी बडी होगी कि एक राजा हारने के बाद जंगल में गुफा में छुप जाता है। वह वहां गुफा में रहता था तभी उसे एक मकडी दिखाई देती है। जो बार बार उपर चढने का प्रयास करती है। परंतु हर बार वह असफल होती है। लगातार प्रयास के बाद भी वह सफल नहीं हो पाती। परंतु वह अपना प्रयास बंद नहीं करती। लगातार प्रयास के बाद वह आखिर उपर चढ ही जाती है।

ऐसी ही कहानी आज शिवपुरी के कोलारस के बीजरी गांव की प्रियंका की है। जिन्होने बीते रोज सिविल जज की परीक्षा पास की है। उन्होने लगातार 5 वार सिविल जज की परीक्षा दी। प्री मेंस के बाद इंटरव्यू तक भी पहुंची परंतु वह सफल नहीं हो पाई। यह असफलता उनके हौसले को नहीं डिगा पाई और उन्होंने 6 वीं बार में सिविल जज बनकर अपने लक्ष्य को पार कर लिया। और प्रियंका ने 51 वीं रैंक हासिल की है।

दूसरे प्रतिभागी शहर के कोर्ट रोड निवासी जिला न्यायाधीश राकेश जैन सन 2000 में सिविल जज बने थे। उनकी प्रेरणा से बेटे मृदुल जैन ने लॉ ग्रेजुएट होने के बाद एलएलएम में किया और फिर सिविल जज की परीक्षा दी पहले प्रयास में वह जजमेंट राइटिंग में पीछे रह गए थे जिसे अभ्यास के साथ उन्होंने दूर किया। मृदुल को 14 वीं रैंक हासिल हुई।

प्रोफेसर पदमा शर्मा के बेटे शशांक ने हासिल की 8वीं बैंक
श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी की प्रोफेसर रही पदमा शर्मा और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मृगांक ढेंगुला के में सफलता हासिल कर ली उनकी 8वीं रैंक आई। जजमेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्होंने सब्जेक्ट पर फोकस किया इस वजह से वह सफल रहे।

शुभम का दूसरा प्रयास और हासिल की 71वीं रैंक
शुभम द्विवेदी ने बताया कि उन्हें दूसरे प्रयास में सफलता मिली है और उनकी 71 वी रैंक है। शुभम के पिता मुन्नालाल पीएचई विभाग मैं पदस्थ रहे है। वही शिवपुरी की नेहा परिहार ने भी सिविल जज परीक्षा में सफलता हासिल की है। और उन्हें 35 वीं रैंक हासिल हुई है।

शुभम को मॉक इंटरव्यू प्रैक्टिस से मिली सफलता
राजस्व विभाग में कार्यरत देवेंद्र जैन और नीरजा जैन के बेटे शुभम जैन ने अपने दूसरे प्रयास में 33 वी रैंक हासिल की है। शुभम ने बताया कि आंसर राइटिंग के साथ मॉक इंटरव्यू प्रैक्टिस से सफलता मिल गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *