Valentines Day स्पेशल:32 साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली नजर में हो गया था प्रियदर्शनी राजे से प्यार,तीन साल तक एक दूसरे को किया डेट

शिवपुरी। आज बेलेन्टाईड डे है आज चारों और प्रेम मोहब्बत की चर्चा है। इस चर्चा में एक चर्चा ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी है। जिन्हें प्रियदर्शनी राजे सिंधिया से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। भले ही उनकी इस लव स्टोरी का अरैंज मैरिज में बदला गया है। परंतु शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लगभग 3 साल तक डेट किया था। उसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया था।

बताया गया है कि ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नि प्रियदर्शनी राजे की मुलाकात वर्ष 1991 में दोस्त की एक पार्टी में हुई थी। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया गुजरात के बडौदा के गायकवाड राजघराने से ताल्लुक रखती है। इस पार्टी में दोनों ने एक दूसरे को देखा और दोनों को पहली ही नजर में प्यार हो गया था। उसके बाद दोनों एक दूसरे को लगभग 3 साल तक डेट करते रहे और फिर उन्होंने 12 दिसम्बर 1994 में दोनों ने शादी की। यह शादी भले ही अरेंज मैरिज रही परंतु दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे।

बताया तो यह भी जाता है कि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया जब 13 साल की थी तब उनकी मुलाकात सिंधिया राजवंश की महारानी माधवी राजे सिंधिया से हुई थी। जहां उन्होंने ही प्रियदर्शनी राजे को अपनी बहु चुन लिया था। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने अपनी शिक्षा मुंबई के फोर्ट कॉन्वेट स्कूल से पूरी की थी। उसके बाद उन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वुमेन से अपनी ग्रेजुएशन की।

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से शादी की उसके बाद दोनों हर सुख दुख में हमेशा साथ खडे रहे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव में पत्नि प्रियदर्शनी राजे ने पूरा चुनाव का मेनेजमेंट अपने हाथों में लिया। उसके बाद जब सिंधिया ने कांग्रेस को छोडकर भाजपा का दामन थामा तो इस फैसले में भी वह उनके साथ खडी रही। यहां बता दे कि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया उस जमाने में देश की खुबसूरत टॉप 50 महिलाओं में भी शुमार रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *