विधानसभा चुनाव में महिलाओं को मिलना चाहिए 50% आरक्षण: कु.शिवानी राठौर

शिवपुरी। मध्य प्रदेश की राजनीति में मध्य प्रदेश की महिलाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में 50% की आरक्षण की मांग के लिए कु.शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी को पत्र प्रदान कर मांग की।
कु. शिवानी राठौर में पत्र के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में माननीय प्रियंका गांधी जी द्वारा उत्तर प्रदेश की सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को 40% आरक्षण दिया गया था, जिसको ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की राजनीतिक रूप से सक्रिय महिलाओं को उनके हक, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए एक कदम आगे बढ़ते हुए जनसंख्या के अनुसार 50% आरक्षण दिया जाना अनिवार्य है।
राजनीतिक रूप से सक्रिय महिलाएं वर्षौ से कांग्रेस पार्टी की सेवा करती रही हैं, उन्हें उनका हक कांग्रेस पार्टी द्वारा यदि प्रदान किया जाता है तो यह महिलाओं के राजनीतिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा आगामी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित कर सरकार बनाने में मददगार साबित होगा।
मध्यप्रदेश में महिलाओं की भागीदारी पुरुष मतदाताओं के बराबर ही है। अभी तक राजनीतिक रूप से पुरुष वर्ग द्वारा ही महिलाओं का राजनीतिक नेतृत्व किया जा रहा है जबकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा महिला पुरुषों के लिए समान रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा भविष्य में महिलाओं को आरक्षण निश्चित तौर पर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर कु.शिवानी राठौर पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ अन्य कांग्रेस पार्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।