पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने आई दो महिलाएं,22 साल की विवाहिता को कुछ सुघाकर सोने चांदी के जेबर ले गई

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बघेधरी गांव से आ रही है। जहां एक 22 साल की महिला को दो महिलाओं ने गुमराह करते हुए उसे कुछ सुघाकर बेहोश करके सोने चांदी के जेबर ले गई। इस मामले की शिकायत पीडिता ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बंदना परिहार पत्नि सुखदेव परिहार उम्र 22 साल निवासी बघेधरी अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव में दो महिलाएं आई और उन्होंने कहा कि घर में कोई भी पुराने बर्तन हो तो ले आओ। उसके एवज में वह उसे नए वर्तन देगी। ​जिसके चलते महिला घर में बर्तन लेकर बदलने लगी। तभी महिलाओं ने उसे कुछ सुघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। और उसके बाद महिलाओं ने उसके गले के मंगलसूत्र पायल सहित सोने चांदी के आभूषण उतारे और रफू चक्कर हो गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *