बड़ी खबर: लिफ्ट देकर महिला को भगाकर ले जा रहा था आरोपी,महिला चिल्लाई,चप्पल कुटाई

नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के बिलोनी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एक महिला ने एक बाइक सवार युवक को सरेराह चप्पल से पीटते हुए दिखाई दे रही है। बताया गया है कि महिला ने युवक से लिफ्ट मांगी थी। युवक उसे कहीं और ले जाने लगा तो वह बाइक से कूद गई। महिला के चिल्लाने पर वहां भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद महिला ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने भी उसे पीटा। युवक अधमरा होकर सड़क पर गिर गया। घटना शनिवार को नरवर थाना क्षेत्र की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है।
बताया गया है कि बिलोनी का रहने वाला टेक सिंह बाइक से करैरा से नरवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पारागढ़ ग्राम के पास एक महिला ने उससे लिफ्ट मांगी। टेक सिंह ने महिला को बाइक पर बैठा लिया और चकरामपुर की ओर ले जाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो वह नहीं माना। ये देख घबराई महिला बाइक से कूद गई।
इसके बाद चप्पल से पिटाई कर दी। महिला ने शोर भी मचा दिया। शोर सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने युवक के हाथ बांध दिए और पीटने लगे।
बताया गया है कि जिस जगह महिला ने शख्स को पीटा वहां एक खेल का मैदान है। यहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने भी आरोपी की जमकर पिटाई की। बच्चों ने उसके हाथ बांध दिए। फिर बैट और लकड़ी से पीटकर अधमरा कर दिया।