फिर सुर्खियों में मनी महाराज: मनी महाराज करा रहे है चौथी बार रामकथा

शिवपुरी। जिले में बीते दिनों मनी महाराज अचानक 30 जुलाई को बनारस में गुम हो गए थे। गायब हो जाने से सुर्खियों में आए थे। शोसल मीडि​या की मुहिम से मनी महाराज रातों रात में स्टार बन गए थे। इन्हें खोजने को लेकर लगातार शिवपुरी की शोसल मीडिया पर मुहिम छिड गई और इस मुहिम का असर यह हुआ कि मनी महाराज गोरखपुर में मिल गए। अब मनीमहाराज जैसे ही शिवपुरी आए उनका शिवपुरी के लोगों को स्वागत किया। अब एक बार फिर मनी महारा सुर्खियों में है।

अब शिवपुरी में मुखबधिर मनी की चौथी बार रामकथा कराने जा रहे है। मनी महाराज भीख माँग माँग कर एक एक रुपया जोड़ता है मनी रामकथा के लिये शिवपुरी नगर के चहेते मनी महाराज द्वारा जन कल्याण हेतु चतुर्थी श्रीराम कथा का आयोजन ठाकुर बाबा मंदिर हाथीखाना में दिनाँक 5 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही है। जिसमे सभी भक्त गढ़ श्रीराम कथा में सम्लित होकर अपने जीवन को कृतार्थ बनाये। कलश यात्रा 5 फरवरी सुबह 9 बजे से माँ राज राजेस्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल ठाकुर बाबा मंदिर पर पहुँचेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *