बैराड में 6 माह से एक चिकित्सक के भरौसे 150 गांव,न मंत्री सुन रहे और न अधिकारी,डिलेवरी स्टाफ नर्स कर रही है

सतेन्द्र उपाध्याय @ शिवपुरी। जिले में इन दिन स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से बैंटीलेटर है। यहां मेडीकल कॉलेज बनने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि यहां शिवपुरी जो हमेशा से डॉक्टरों की कमी से झूझता आया है वह कमी अब खत्म हो जाएगी। परंतु इसके उलट यहां दिन व दिन स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बिगडती जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण बैराड से सामने आया है। जहां बैराड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां महज 150 गांव की आवादी पर मात्र एक डॉक्टर पदस्थ है। अब उसी डॉक्टर के भरौसे यहां की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं है।

जानकारी के अनुसार बैराड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के​ जिले के लगभग 150 गांव लगे हुए है। नियमानुसार यहां 5 एमबीबीएस और एक महिला एमबीबीएस की पोस्टिंग होना जरूरी है। परंतु यहां हालात यह है कि 6 मेें से महज 1 डॉक्टर से भरोसे पूरा अस्पताल है। जिसमें एक ही डॉक्टर आॅपीडी,एमएलसी,इमरजेंसी और क्रिटिकल डिलेवरी तक महज एक डॉक्टर को देखना पड रही है। जिसके चलते इस अस्पताल की हालात खुद बैंटीलेटर पर है।

बताया गया है कि यहां पहले 5 डॉक्टर पदस्थ थे। जिसमें से 3 डॉक्टर पीजी करने चले गए है। डॉक्टर अविनाश धाकड जो हेन्डीकेप थे और वॉंड पर थे उनका वॉंड खत्म हो गया। जिसके चलते वह घर पर बैठे है। अब बचे महज डॉक्टर नरेन्द्र वर्मा। जिनपर पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी है। ऐसा नहीं है कि इस मामले में अधिकारी अनिविज्ञ है। ​वल्कि बीते दिनों राज्यमंत्री सुरेश धाकड यहां की व्यवस्थाओं को लेकर सीएमएचओ को लताड चुके है। परंतु अब सीएमएचओं ने भी महज पत्र लिखने की बात कहकर पल्ला झाड लिया है।

इसके उलट पोहरी में बैराड से छोटा हॉस्पीटल है। वहां इस अस्पताल से गांवों भी कम जुडे है। उसके बाबजूद वहां 5 डॉक्टर पदस्थ है। अब पोहरी के डॉक्टरो को भी अगर पदस्थ किया जा सके तो कुछ राहत यहां मिल सकती है।

इनका कहना है
यह मेरे संज्ञान में है। परंतु अगर कोई पीजी करने जा रहा है तो उसे तो हम नहीं रोक सकते। हमने अपने विभाग को यहां डॉक्टरों की संख्या बढाने को पत्र लिखा है। अब अगर मंत्री जी बात करें तो यहां जल्द से जल्द पो​स्टिंग हो सकती है। हम तो सिर्फ पत्र ही लिख सकते है।
डॉ पवन जैन,सीएमएचओ शिवपुरी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *