महिला को सम्मोहित कर बातों में उलझाया, सोने के झुमके, मंगलसूत्र और दो अंगूठियां उतार ले गए आरोपी

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम टॉकीज के पास से फतेहपुर रोड से आ रही है। जहां बीते रोड फतेहपुर रोड पर दो बदमाशों ने एक महिला को सम्मोहित कर उसके सोने के जेबर उतरवाकर ले गए। हांलाकि इस मामले में अभी महिला शिकायत करने थाने नहीं पहुंची है।
जानकारी के अनुसार सुमन शर्मा निवासी विजयपुरम शिवपुरी बुधवार की सुबह दुकान पर आ रहीं थीं। इसी दौरान दो युवकों ने महिला से रुकने को कहा और बातों में उलझा लिया। उससे जुड़ी पारिवारिक समस्याएं बताने लगे। महिला बातों में ऐसी उलझी कि सुधबुध खो बैठीं। जैसा बदमाशों ने कहा, उनके कहे अनुसार दोनों कानों के सोने के बाले, मंगलसूत्र व दो अंगूठियां निकलवा लीं। सुमन शर्मा से कहा कि पीछे कुछ दूरी पर चलकर आएं।
सुमन जैसे ही आगे बढ़ीं और वापस मुड़कर देखा तो दोनों बदमाश भाग चुके थे। इस मामले में थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि अभी महिला हमारे पास नहीं आई है। यह घटना कहा और कैसे हुई है यह महिला ने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।