शहर में इन वार्डो में 5 दिन बंद रहेगी मडीखेडा से पानी की सप्लाई, अगर आपके वार्ड का नाम तो कर लो पानी की व्यवस्था

शिवपुरी शहर में मड़ीखेड़ा से मिलने वाली पेयजल की सप्लाई 4 से 8 फरवरी तक आवश्यक कार्य किए जाने हेतु निर्धारित स्थानों पर बंद रहेगी।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि 4 से 8 फरवरी तक विष्णु मंदिर नाले से सुभाष पार्क चौराहा तक पूर्व की जीआरपी पाइप के स्थान पर नवीन डीआई पाइप लाइन मिलान कार्य किया जाना है। इस कारण शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 9,10,16 गउशाला,17,18,19,20,21,22,23,24,25 एवं 26 के टंकी एवं संपवेल से होने वाली पानी की सप्लाई बंद रहेंगी।
Advertisement