साहब! शादी के बाद बेटी हुई, पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया, अब दूसरी शादी कर ली

शिवपुरी। आज जनसुनवाई में एसएसपी कार्यालय में महिला ने अपने पति पर घर से भगाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया की 2 साल पहले बेटी की शादी की थी। शादी के बाद एक बच्ची भी हुई। लेकिन दामाद उसके बाद मारपीट करने लगा और बेटी को घर से भगा दिया।

जानकारी के अनुसार बैराड की रहने बाली महिला मुन्नी राठौर पत्नी प्रेमनारायण राठौर ने SSP को दिए आबेदन में बताया की उसकी पुत्री की शादी अनीता राठौर की शादी शिवपुरी के शक्ति पुरम कॉलोनी के रहने बाले बंटी राठौर पुत्र पूरन राठौर से 2 बर्ष पहले हुई थी।

जिसके बाद बेटी के यहाँ एक बच्ची भी हुई जिसके बाद बेटी को बंटी राठौर (दामाद) एवं ससुर पूरन, सास मीना बेटी अनीता राठौर को परेशान करने लगे। साथ ही दहेज़ के लिए भी परेशान करने लगे और बेटी को घर से भगा दिया।

महिला ने बताया की उसकी बेटी उसके साथ बैराड रह रही हैं।महिला ने बेटी की शादी में घर गृहस्थी का सामान गाड़ी जेबरात, पलंग, अलमारी सोफा सेट दिया था। लेकिन बंटी ने दूसरी शादी कर ली। महिला ने SSP से कार्रवाई की मांग की हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *