ट्रेक्टर ट्रॉली से शादी में शामिल होकर लौट रहा था परिवार, टोल का डंडा गिरने से मां बेटे घायल

कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेडी टोल प्लाजा से आ रही है। जहां आज एक ट्रेक्टर ट्रॉली के टोल से निकलने के दौरान ट्रेक्टर तो निकल गया परंतु ट्रॉली नहीं निकल पाई। जिसके चलते ट्रॉली में बैठे मां बेटे पर टोल का डंडा गिरने से दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार सुदामा बाई पत्नी जगदीश धाकड़ उम्र 40 साल निवासी खाईखेड़ा थाना बदरवास अपने मासूम बेटे के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से कोलारस से खाई खेड़ा से एक शादी में शामिल होकर अपने पूरे परिवार के साथ लौट रहे थे। तभी पूरन खेड़ी टोल प्लाजा पर जैसे ही ट्रैक्टर पहुंचा तो टोल क्रॉस करते समय ट्रैक्टर तो निकल गया लेकिन ट्रॉली नहीं निकल पाई।

और टोल पर लगा डंडा गिर गया। जिससे ट्रॉली में बैठे मां एवं बेटे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *