एक ही प्लॉट का दो लोगांं को कर दिया सौंदा, पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, कोर्ट के आदेश के बाद FIR

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्धारा एक ही प्लॉट की दो लोगों को रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपी के खिलाफ अब कोर्ट के आदेश के बाद धोखाधडी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार करैरा निवासी हरिकृष्ण शर्मा ने अपने बेटे देव के नाम वशीर खां पिता मकबूल खां निवासी बैंक आफ इन्डिया के पास करैरा से एक प्लाट खरीदा खरीदा था। उक्त प्लाट पर उसने कब्जा भी लिया। हरिकृष्ण के अनुसार मार्च 2022 में वह अपने भू-खण्ड पर अच्छेलाल व मुलायम सिंह को लेकर उनसे नीव खुदवा रहा था।

तभी वशीर खान और चंद्रपाल सिंह भू-खण्ड पर आए और प्रार्थी को व उसके मजदूरों को गाली गलोच करने लगे और उसकी बनी हुई दीवार जो करीब दो फुट ऊची थी को गिरा दिया और कहा कि इस भू-खण्ड पर निर्माण करोगे तो जान से खत्म कर दूंगा तथा कहने लगा कि मैंने विक्रय पत्र में जान बूझकर सर्वे नम्बर 2057/1 लिखाया है।

हरिकृष्ण को बेचा गया प्लाट वशीर ने पहले ही चंद्रपाल को बेच दिया था। हरिकृष्ण ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दर्ज कराई लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। अंततः हरिकृष्ण ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर करैरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *