बच्चे सो रहे थे गैर मर्द की बाहों में थी महिला,घर बालोें ने देख लिया, RAPE की FIR

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के मुहारीकलांग के मजरा मडई से आ रही है। जहां एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना खनियांधाना में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार 25 साल की एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने घर में अकेली थी। उसके पति खेत पर गए थे। तभी रात्रि में गांव का ही आरोपी शिवप्रसाद उर्फ शेरसिंह पुत्र ग्यासी लोधी उम्र 28 साल घर में आ गया और उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया है।
बताया गया है कि उक्त महिला का इस युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति खेत पर गया था। बच्चे घर में ही थे तभी महिला का प्रेमी आ गया। दोनों जब आपत्ति जनक हालात तक पहुंचे तभी उसके घर बालों ने देख लिया। जिसके चलते उन्होंने हंगामा किया। इस हंगामें के बाद पति आया और महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।