श्रीप्रकाश शर्मा के डिमोशन पर चौराहे पर आधे घंटे तक चली आतिशबाजी, एक युवक झुलसा

शिवपुरी। बीते रोज कांग्रेस कार्यालय से जारी एक आदेश के बाद कांग्रेस में हंगामा मच गया। उसके बाद श्रीप्रकाश शर्मा के समर्थक कांग्रेस नेता ने बीच चौराहे पर लगभग आधे घंटे तक जमकर आतिशवाजी की। इस दौरान इस आतिशवाजी में एक युवक बुरी तरह झुलस गया। इस युवक को पुलिस अपने साथ जिला चिकित्सालय लेकर गई।
जानकारी के अनुसार कल रात्रि में कांग्रेस कार्यालय से एक पत्र जारी हुआ। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर श्री प्रकाश शर्मा की नियुक्ति की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का डिमोशन कर उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। यह खबर जैसे ही उनके समर्थक वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद पति कमल किशन शाक्य को लगी वह माधव चौक पर जमकर आतिशबाजी लेकर जा पहुंचे।
उन्होंने लगभग 1 घंटे तक आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पार्षद का कहना था कि श्रीप्रकाश शर्मा शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए है। आतिशबाजी से एक युवक झुलस गया। उस दौरान एक युवक जब वीडियो बना रहा था तो पार्षद ने मोबाइल छीनकर उसके साथ धक्कामुक्की कर दी। इसके पश्चात उक्त युवक आक्रोशित होकर पार्षद से जूझ पड़ा। जिससे पार्षद ने वहां से रवानगी डालने में ही अपनी खैरियत समझी, बाद में घायल युवक को पुलिस अस्पताल ले गई। जहां उसका उपचार किया गया।