हडताल पर चले गए बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी: कंपनी ने काउंटर लगाकर नई भर्ती की तैयारी की, पदाधिकारीयों ने भगा दिया

शिवपुरी। आज से बिजली विभाग के आउटसोर्स के कर्मचारी हडताल पर चले गए है। कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हडताल कर रहे है। जिसके चलते जिले में बिजली व्यवस्था ध्वस्थ होती नजर आ रही है। इसे लेकर आज आउटसोर्स कर्मचारीयों ने बाणगंगा कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी ने इन आउटसोर्स कर्मचारीयों पर शक्त रूख दिखाते हुए इन्हेे हटाकर मौके पर ही काउटंर लगाकर दूसरी भर्ती करने का प्रयास किया। जिसे अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, तकनिकी कर्मचारी संघ एवं समस्त बाह्यश्रोत संगठन के पदाधिकारीयों ने भगा दिया।

​कंपनी के प​दाधिकारीयों का कहना है कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर गांधीबादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कंपनी के कर्मचारीयों का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जिसमें उनकी मांग है कि संविदा बिजलीकर्मियों को तुरंत नियमित किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों को संविलियन करते हुए कार्यावधि एवं वरिष्ठता के अनुसार वेतनवृद्धि प्रदान करते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने की नीति बनाई जाए। 20 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा भी कराया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। ताकि, रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके। वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए कमेटी बनाई जाए। कई वर्षों से लंबित फ्रिंज बेनिफिटस का पुर्ननिरीक्षण करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए केसलेस मेडिक्लेम पॉलिसी लागू की जाए।

वीडियों खबर यहां देखें

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *