मावठ की हल्की बारिश से ठुठरा शिवपुरी: 24 घंटे तक छाए रहेगे बादल, पारा गिरा

शिवपुरी। आज सुबह सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम में एक दम हुए बदलाब से ठंड एक दम बढ गई है। बीते 24 घंटे से आसमान में बादल छाए हुए है और आज सुबह लगभग 7 बजे हल्की बूंदाबादी से मौसम में ठंडक घोल दी है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहेगे। उसके बाद कल हल्की बारिश होने की संभावना है।
शिवपुरी में कल से ही बादल अपना डेरा डाले हुए है। बादलों की वजह से रात के पारे में चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया था। हालांकि दिन में बादलों के कारण हल्की सर्द हवाएं चलती रहीं जिससे अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जो एक दिन पहले 25.3 डिग्री सेल्सियस था। जहां रात के पारे में उछाल आया, वहीं दिन के पारे में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब बीते 25 जनवरी से हल्की बारिश के आसार हैं। इधर बादलों की वजह से सरसों की फसल में माहू का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।