BREAKING NEWS: शिवपुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास और उनके पति रामजी व्यास पर फिजीकल थाने में FIR दर्ज

शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के फिजीकल थाने से आ रही है जहाँ आज फिजीकल थाना पुलिस ने ADM के आदेश के बाद आज नगर पालिका शिवपुरी की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज व्यास ओर उनके पति रामजी व्यास के खिलाफ अवैध कॉलोनी काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी ADM विवेक रघुवंशी ने बीते रोज शहर में 5 भू माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए पत्र जारी किया था। इस मामले में नगर पालिका के सब इंजीनियरिंग मिश्रा की फ़रियाद पर फिजीकल थाना पुलिस ने शिवपुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास निवासी पुरानी शिवपुरी ने सर्वे नम्बर 776/ 1/ 4/ 11 झींगुरा में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 ग के तहत सरोज व्यास पत्नी रामजी व्यास ओर रामजी व्यास पुत्र राधेश्याम व्यास निवासी पुरानी शिवपुरी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस मामले में कॉलोनाइजर को दोष सिद्ध होने पर 3 साल से लेकर 7 साल की जेल ओर 10 हजार के जुर्माने का प्रावधान है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *