शिवपुरी की बेटी को दहेज में 20 लाख नहीं देने पर जबलपुर के युवक ने घर से भगाया, FIR

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे से आ रही है। जहां आज एक महिला ने अपने पति और ससुरालजनों पर दहेज में 20 लाख रूपए की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताणना की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार करैरा निवासी वर्षा गुप्ता ने पुलिस थाना करैरा में शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी शादी जबलपुर निवासी अंकुर गुप्ता के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। शादी के बाद उसके यहां एक बेटा और बेटी भी हो गए। परंतु कुछ दिनों बाद आरोपी पति उसे दहेज में 20 लाख रूपए लाने के लिए प्रताणित करने लगा।

पीडिता ने बताया है कि बीते 17 सितम्बर को आरोपी पति ने उसे घर से भगा दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी पति अंकुर गुप्ता,सास सुनीता गुप्ता,ससुर राजेन्द्र गुप्ता और देवर अंशुल गुप्ता के खिलाफ देहज प्रताणना की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *