गहराता जा रहा है अवैध कॉलोनी मामला, 5 पटवारीयों के बाद अब दो राजस्व निरीक्षक भी सस्पेण्ड

शिवपुरी। बीते कुछ दिनों से शहर में अवैध कॉलोनी को लेकर चल रहा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार एक के बाद एक पांच पटवारीयों से संस्पेसन की गाज गिर चुकी है। इस मामले में 5 भू माफियाओं पर कार्यवाही के लिए एडीएम के यहां से पत्र जारी हो चुका है। इस मामले अब फिर कलेक्टर ने शक्त रूख अपनाते हुए दो राजस्व निरीक्षकों को भी संस्पेड किया है।

जानकारी के अनुसार अवैध कॉलोनी मामले में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने राजस्व निरीक्षक नीतेन्द्र श्रीवास्तव और प्रमोद शर्मा पर कार्यवाही करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यहां बता दे कि अभी प्रशासन ने 170 भू माफियाओं को चिन्हित कर इन्हें नोटिस थमाए है। अब देखना यह है कि प्रशासन इन भूमाफियाओं पर कार्यवाही करता है या फिर यह नोटिस भी हमेशा की तरह दब जाएगें।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *