अज्ञात वाहन ने मामा- भांजे को उडाया, दोनों गंभीर- KOLARAS NEWS

शिवपुरी। कोलारस के गौरा गांव के पास आज सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बदरवास के जामपुर गांव के रहने वाले दो लोग दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों रिश्ते में मामा भांजे हैं और बाइक पर सवार होकर वह दोनों अपने गांव जा रहे थे। जहां रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जामपुर निवासी शनिराम आदिवासी अपने भांजे अर्जुन आदिवासी के साथ बाइक से जा रहा था। जहां गौरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। वहीं वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। काफी देर तक दोनों सड़क पर पड़े रहेे और जब कुछ राहगीर वहां से निकले तो उन्हें दोनों घायल अवस्था में मिले। जिनकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लेकर कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को शिवपुरी रैफर कर दिया। यहां दोनों का इलाज जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *