मकर सक्रांति पर अचानक फिर बदली मौसम ने करवट,पारा 4 डिग्री पर पहुुंचा

शिवपुरी। शिवपुरी में आज 14 जनवरी मकर संक्रांति को मौसम ने एकाएक करवट ली है। आज पारे में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली आज सुबह पारे की शुरुआत 6 डिग्री सेल्सियस से हुई है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुचने की सम्भावना बनी हुई है। जबकि बीते शुक्रवार तापमान की सुरुआत 10 डिग्री सेल्सियस से हुई थी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुच सका था।

अंचल में छाया कोहरा
अंचल में आज फिर एक बार कोहरे की चादर लिपटी हुई है। गिरे तापमान की बजह से आज शहर में सुबह 9 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा। हाइवे पर घने कोहरे की बजह से वाहनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा। एकाएक शीत लहर के रफ्तार पकडऩे से लोगों को परेशानी डाल दिया है। एकाएक शीत लहर के चलने से कई बुझे अलावों को फिर जलाना पड़ रहा है।

मकर संक्रांति के दिन बड़ी सर्दी
गौरतलब है कि हर वर्ष मकर संक्रांति के दिन अचानक से तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। आज मकर संक्रांति पर लोगों ने दिन की शुरुआत मंदिरों में दर्शन कर की है। कई लोग धार्मिक आस्थाओं को मानते हुए नदी, तालाब ,कुंडों में ऐसी कड़कड़ाती ठंड में नहाने पहुंचे। आज सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है इस अवसर पर लोग गर्मागम सब्जी-पुड़ी, खिचड़ी का वितरण भी कर रहे है। मौसम विभाग की माने तो आगे कुछ दिन और सर्दी का सितम इसी प्रकार जारी रह सकता है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *