उपनिरीक्षक अरविंद चौहान की दरियादिली: एक्सीडेंट में घायल को अपनी कार से लेकर पहुंचे हॉस्पीटल

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के खोदा रोड से आ रही है। जहां आज उपनिरीक्षक अरविंद चौहान की दरियादिली देखने को मिली है। आज एक एक्सीडेंट में घायल एक महिला और युवक को अपनी कार से लेकर अस्पताल पहुंचे है। जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज बैराड थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अरविंद चौहान अपने अर्जेट अपने काम से क्षेत्र में जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि खोदा के पास एक बाईक रोड किनारे एक्सीडेट हो गई थी। जहां एक महिला और युवक बुरी तरह तडप रहे थे। बताया गया है कि इस रोड के निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी डली होने से यह बाईक फिसल गई थी। जिसमें बाईक चला रहा हरिसिंह रावत निवासी खोदा और उसकी जेठसास असर्फी रावत गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
इस हादसे को देखकर उपनिरीक्षक अरविंद चौहान ने दरियादिली दिखाते हुए तत्काल अपनी कार बापस ली और दोनों को उपचार के लिए बैराड स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।
