सुमेला पंचायत चुनाव: 30 साल पुराने सरपंच को 401 मतों से पटकनी दे बिंदेश यादव बनी सरपंच

बदरवास। जिले के बदरवास में अभी बीते 5 जनवरी को हुए सरपंच के चुनाव के नतीजे आज सुबह घोषित हुए है। जिसमें बीते 30 साल से सरपंच पद पर आसीन पूर्व सरपंच को गांव की ही एक महिला ने बहुत बुरी तरह से पटकनी देते हुए 401 मतों से विजयश्री हासिल की है। बताया गया है कि सुलोचना यादव के परिवार का बीते 30 साल से इस पद पर काबिज रहे है।

जानकारी के अनुसार बदरवास जनपद के ग्राम पंचायत सुमेला में बीते चुनाव में आदिवासी सीट आरक्षित हो गई थी। इस पंचायत में कोई भी आदिवासी नहीं होने के चलते यहां सरपंच पद रिक्त रह गया था। जिसके चलते इस सीट पर सरपंच पद के लिए चुनाव 5 ​जनवरी को हुआ। इस चुनाव में पूर्व सरपंच सहित 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिसमें से बिंदेश यादव ने पूर्व सरपंच जो कि विगत 30 साल से इस पद पर आ​शीन रहे उन्हें पटकनी देते हुए 401 मतों से विजश्री हासिल की है।

बताया गया है कि सरपंच बिंदेश यादव पत्नि राघवेन्द्र यादव इंद्रजीत को 665 मत मिले है। पूर्व सरपंच सुलोचना बाई यादव को 264 उषा बाई कुशवाह को महज 41 मत हासिल हुए है। इस तरह से बिंदेश यादव ने यह प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव 401 मतों से जीत लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *