शिवपुरी के मोनू शाक्य ने जीता 70वां Mr. MP बॉडी बिल्डिंग खिताब, विधायक गोलू शुक्ला ने किया सम्मानित

शिवपुरी। मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में शामिल 70th Mr. MP Body Building & Men’s Physique Championship का आयोजन शनिवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में शिवपुरी निवासी मोनू शाक्य ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 70वां Mr. MP बॉडी बिल्डिंग खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से शिवपुरी जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि इंदौर विधायक गोलू शुक्ला रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी दौरान विधायक गोलू शुक्ला ने मोनू शाक्य को भी सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की।
मोनू शाक्य लंबे समय से शरीर सौष्ठव के क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनकी इस सफलता पर शिवपुरी के खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है।
मोनू शाक्य की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी मेहनत और अनुशासन ने एक बार फिर शिवपुरी को बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है।
