1005622727

अब शहर में नहीं चलेगी ऑटो बालों की मनमानी, किराया फिक्स, किराया सूची चस्पा करनी होगी, यातायात पुलिस की बैठक के बाद निर्णय

1005622727

शिवपुरी। शहर में ऑटो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की मिल रही शिकायतों को लेकर यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में आज थाना यातायात पर ऑटो यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ऑटो चालकों को परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया सूची का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने सभी ऑटो चालकों को निर्देशित किया कि परिवहन विभाग द्वारा जारी किराया सूची प्रत्येक ऑटो में स्पष्ट रूप से चस्पा की जाए, ताकि यात्रियों को सफर से पहले निर्धारित किराए की जानकारी मिल सके। यातायात पुलिस द्वारा ऑटो में किराया सूची चस्पा भी कराई गई।

निर्धारित किराया नहीं लेने पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग की किराया सूची के अनुसार डीजल ऑटो (बैठक क्षमता 3+1) के लिए पहले 2 किलोमीटर का किराया 37.50 रुपए निर्धारित है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर या उसके भाग के लिए 12.50 रुपए प्रति किलोमीटर की दर लागू होगी।

वहीं पेट्रोल/सीएनजी/एलपीजी/बैटरी चलित ऑटो के लिए पहले 2 किलोमीटर का किराया 43.75 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर या उसके भाग के लिए 13.75 रुपए प्रति किलोमीटर किराया देय होगा।

यात्रियों से भी की अपील

यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी दी कि निर्धारित किराया सूची का पालन नहीं करने पर संबंधित ऑटो चालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने शहर की जनता से भी अपील की कि वे ऐसे ऑटो में ही सफर करें, जिनमें परिवहन विभाग द्वारा जारी किराया सूची चस्पा हो। इससे यात्रियों को सही किराए की जानकारी रहेगी और मनमानी किराया वसूली पर भी रोक लगेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *