कल आधे शहर की इन कॉलोनियों में रहेगी बत्ती गुल, देखें आपकी कॉलोनी का नाम तो नहीं

शिवपुरी। मेंटेनेंस कार्य के चलते 21 अगस्त को शिवपुरी शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी माढ़ा फीडर तथा 33 केवी फतेहपुर के अंतर्गत आने वाले 11 केवी न्यू बस स्टैंड, मनियर, फतेहपुर और 11 केवी फूड पार्क-1 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
33 केवी माढ़ा फीडर के बंद रहने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र माढ़ा से जुड़े समस्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथीखाना, सिटी सेंटर, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नंबर कोठी के पास सहित संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं फूड पार्क-1 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी मेंटेनेंस कार्य के दौरान विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
