1005626391 1

SGFI जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में शिवपुरी के 23 खिलाड़ियों का संभाग स्तर के लिए चयन

1005626391 1

शिवपुरी। फिजिकल कॉलेज शिवपुरी में 20 अगस्त 2026 को SGFI जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला शिवपुरी के कुल 23 कराते खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए हुआ। चयनित खिलाड़ियों में डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी के 21 खिलाड़ी तथा अन्य संस्थानों के 2 खिलाड़ी शामिल हैं।

खेल कराते संघ जिला शिवपुरी के महासचिव सेंसुई हितेंद्र सिंह डांडे ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में जिला कराते कोच सेंसुई हितेंद्र सिंह डांडे के साथ संयोजक संजीव पांडे, खुशी वर्मा परमार, नूर मोहम्मद कुरैशी, अभिषेक श्रीवास्तव, अदिति सिंगल, दीपक मांझी एवं वरिष्ठ कराते खिलाड़ी चंद्रदीप सिंह डांडे मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल अधिकारी चंद्रशेखर वेंमटे एवं ब्लॉक अधिकारी विवेक वर्धन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी

रिधिमा डांडे – गणेशा ब्लास्ट स्कूल
खुशी कुशवाहा – किड्स अकादमी पब्लिक स्कूल
हंशिका तोमर – इंडियन पब्लिक स्कूल
तानिया कुशवाह – इंडियन पब्लिक स्कूल
यांशिका माहोर – एमिनेंट पब्लिक स्कूल
विधि कुशवाहा – शिक्षा भारती
भक्ति पाराशर – सेंट चार्ल्स स्कूल
अद्विता राजेश कुमार – सेंट चार्ल्स स्कूल
यशस्वी उपाध्याय – सेंट चार्ल्स स्कूल

हैप्पी डेज स्कूल के चयनित खिलाड़ी: काव्या भोज, अनुष्का यादव, यशराज सिकरवार, वंश राठौर, अक्ष शर्मा, प्रशांत धाकड़, लव शिवहरे एवं नैतिक बघेल।

इसके अलावा अंश शर्मा – शासकीय सांदीपनी विद्यालय, जेद राइन – लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, तनिष्क जैन – इंडियन पब्लिक स्कूल, अनुज रजक – इंडियन पब्लिक स्कूल, तथा कृष्णा यादव एवं धनंजय प्रजापति – इनोवेटिव वर्ल्ड स्कूल का चयन भी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

सभी चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी DSO शिवपुरी डॉ. के.के. खरे, हैप्पी डेज स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा, फिजिकल कॉलेज प्रभारी प्राचार्य प्रदीप सर, डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *