पार्किग को लेकर पुराना विबाद: बहन को टिफिन देने जा रहे युवक को मारी गोली,4 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सेवरा गांव से आ रही है। जहां चार आरोपीयों ने मिलकर एक युवक को गोली मार दी है। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने इस मामले में चार आरोपीयो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रितिक यादव पुत्र वलबीर यादव उम्र 20 साल ने बताया है कि बीते कुछ दिनों पहले करैरा में बाईक पार्क करने को लेकर उसका रणवीर परिहार उर्फ फाचू पुत्र भोगीराम परिहार से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद दोनों घर चले गए थे। रितिक ने बताया है कि बीते रोज वह अपने घर से बहन को टिफिन देने जा रहा था। तभी रितिक ने अपने घर के आगे उसे रोक लिया।
उसके बाद युवक उसे रोककर गालीगलौच करने लगा। जिसपर रितिक ने मना किया तो आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इसे देखकर उसका पिता भोगीलाल परिहार, राजेश परिहार,सौरभ करैया आ गया। जहां आरोपी रणवीर ने कट्टा निकालकर युवक में गोली मार दी। यह गोली युवक के पैर में लगी। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने चारों आरोपीयों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।