भाजपा युवा मोर्चा बैराड़ की घोषणा, आशुतोष व्यास पुन: बने मंडल महामंत्री

बैराड़। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की बैराड़ मंडल की घोषणा सोमबार देर शाम की गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशन में भाजपा जिला शिवपुरी के जिलाध्यक्ष राजू वाथम एवं भाजपा महामंत्री एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी गगन खटीक युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं शिवपुरी जिला संगठन प्रभारी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत सैन की सहमति से बैराड़ मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के द्वारा बैराड़ भाजपा युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकरणी में पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री आशुतोष व्यास जो कि लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है आशुतोष पूर्व में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों पर रहे है अब पार्टी व युवा मोर्चा द्वारा श्री व्यास को पुनः महामंत्री का पद दिया गया है भाजपा में अध्यक्ष के पद के बाद महामंत्री का पद प्रमुख होता है आशुतोष को पुनः महामंत्री बनने पर उनके स्नेहीजनों व मित्रों ने शुभकामनाएं दी
इसके साथ घोषणा में दूसरे महामंत्री का पद पर लोकेंद्र धाकड़ की घोषणा की। उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मोहित गुप्ता, यशवंत रावत, शुभम तैहरिया, लोकेंद्र शर्मा, नबाब यादव और मंत्री के पद पर सतीश रावत, देवेन्द्र रावत, देवेन्द्र यादव, राजेश कुशवाह, नीरज शर्मा, भूपेन्द्र रावत, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यालय मंत्री अनिल कुशवाह, मीडिया प्रभारी सत्यम तोमर,बलराम धाकड़ आईटीसेल प्रभारी, हिन्दू अरविंद सोशल मीडिया प्रभारी, रविन्द्र यादव सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में पद की घोषणा की गई।