छत पर कपडा डालने गई थी महिला,बंदर ने हमला बोल दिया ,ग्वालियर रैफर

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम जौराई से आ रही है। जहां आज बंदरों ने एक महिला पर हमला बोल दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए बैराड समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय और जिला चिकित्सालय ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कल सुबह महिला रश्मि पत्नी रामेश्वर धाकड़ उम्र 25 वर्ष अपने घर की छत पर कपडे सुखाने डालने गई थी। तभी वहां एक बंदर ने रश्मि पर हमला बोल दिया। बंदर इतना हमलाबर था कि महिला मौके पर बैहोश हो गई। तत्काल परिजन महिला को लेकर अस्पलात पहुंचे। जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सको ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।
महिला के पति ने बताया कि जौराई गांव में इन दिनों बंदरों का उत्पात अत्यधिक बढ़ गया है। प्रतिदिन किसी न किसी ग्रामीण को यह उत्पाती बंदर अपना शिकार बना रहे हैं, इसके बाद भी वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है क्या कोई बड़े हादसे का किया जा रहा है। यह उत्पाती बंदर आए दिन महिला बुजुर्ग और बच्चों को निशाना बनाते है। इस घटना के 3 दिन पहले ओमप्रकाश धाकड़ को भी बंदरों ने बुरी तरह जख्मी किया था। इससे पहले भी यह बंदर दौलतराम धाकड को जख्मी कर चुके है।