ब्राह्मण वाटिका को लेकर समाज की महापंचायत 15 जनवरी के बाद, जनभागीदारी के अध्यक्ष का किया सम्मान

शिवपुरी। ब्राह्मण मैरिज हाऊस की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक नरेन्द्र थापक के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से महेश शर्मा सिरसौद जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, राजेन्द्र दुबे खजूरी जिलाध्यक्ष सनाढ्य समाज, राजेन्द्र पिपलौदा संयोजक विवाह सम्मेलन समिति, कार्यकारी अध्यक्ष कमल उपाध्याय, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विजय लक्ष्मी मुढौतिया उपस्थित थे। बैठक में सर्व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव का विधि विधान सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज ने कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का आभार जताया।
बैठक में सर्व ब्राह्मण मैरिज हाउस की तैयारियों के संबंध में विस्तार पूर्वर्क चर्चा की साथ ही शिवपुरी जिले विप्र बन्धुओं को एकजुट कर ब्राह्मण वाटिका बनाने का निर्णय लिया जाएगा। क्योंकि शिवपुरी जिले में ब्राह्मण समाज की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इस समय शहर में 50 हजार से अधिक ब्राह्मण समाज के लोग निवास कर रहे हैं, उनके लिए कोई धार्मिक कार्यर्क्रम के लिए ऐसी कोई भी जगह नहीं हैं जहां सार्वजनिक कार्यक्रम समाज का किया जा सके।
समाज के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि शिवपुरी में रह रहे ब्राह्मण समाज के प्रत्येक परिवार घर जाकर उनसे दान के रूप में सहयोग लेकर भव्य वाटिका निर्माण कराने की योजना हैं। सनाढ्य समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे खजूरी ने कहा कि 15 जनवरी के बाद शिवपुरी में एक ब्राह्मण समाज की महापंचायत जल्द बुलाई जाएगी। जिसमें शिवपुरी में ब्राह्मण वाटिक का निर्माण कराया जा सके।
जिसमें हमारे समाज के वरिष्ठ लोगों को तथा युवा ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को इस बैठक में आवश्यक रूप से बुलाया जाएगा। ब्राह्मण विवाह सम्मेलन के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा और श्रीमती विजय लक्ष्मी मुढौतिया ने कहा कि समाज के वरिष्ठ लोग और समाज के कार्यकर्ताओं एकजुट होकर इस महत्वपूर्ण कार्य के हिस्सा बनकर पूर्ण सहयोग करें।
कार्यकारी अध्यक्ष कमल उपाध्याय एवं सुनील उपाध्याय, संजय पाराशर ने कहा कि हर हालत में समाज की वाटिका का श्रीगणेश दीपावली के पश्चात हर हालत में वाटिका निर्माण होना ही चाहिए। इस अवसर पर राजेन्द्र पिपलौदा, महेश शर्मा सिरसौद, राजेन्द्र दुबे खजूरी, कमल उपाध्याय, विजय लक्ष्मी मुढौतिया, संजय पाराशर, सुनील उपाध्याय, कुलदीप शर्मा कूड़ा, रामप्रकाश टौरिया, यशवंत शर्मा, नरेन्द्र थापक, चंदू दांतरे, रामलखन मुढौतिया, सतीश दुबे, रिंकू पुजारी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, अरविन्द शर्मा, शोभा पुरोहित, पूनम पुरोहित, मणिका शर्मा, अरविन्द शर्मा, राजवीर शर्मा टोरिया, द्वारिका प्रसाद शर्मा, हरचरण शर्मा शिक्षक, चन्द्रेश शर्मा, दिलीप त्रिवेदी आदि लोग बैठक में उपस्थित थे।