प्रधानमंत्री की मां के निधन पर चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माताजी हीरा वा का निधन आज अलसुबह हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार गुजरात में किया गया। आज भाजपा पदाधिकारीयों सहित नगर पालिका अध्यक्ष,समाजसेवीयों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एवं दो मिनिट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा , पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजमल सांखला, पूर्व नगर मंण्डल अध्यक्ष भानू दुबे, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव,संजय सांखला,पत्रकार राजू शर्मा,सुनील मुदगल,प्रमोद श्रीवास्तव,लालू शर्मा,विनोद शास्त्री और भाजपा से निष्काशित पार्षद गौरव सिंघल,ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *