जनसुनवाई में महिला ने अपर कलेक्टर के सामने अपने ऊपर छिड़का PETROL,आग लगाने की कोशिश

शिवपुरी। मंगलवार को जनसुनवाई में एक महिला अपनी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थी महिला ने शिकायत के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। महिला माचिस जलाने ही वाली थी लेकिव तब वहां मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने महिला को बचा लिया। जिसकी जानकरी मिलते ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह वहां पहुंचे और निराकरण करने का आश्वासन दिया। महिला ने वताया है कि गांव के कुछ लोगों ने हमारी 9 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत करते करते महिला को 10 बर्ष हो गए हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीे हो रही जिसके चलते आज महिला ने आज यह कदम उठाना पडा।
जानकारी के अनुसार खनियांधाना के बमौरकलां के हर्सरा गांव का रहना वाला सिरनाम लोधी अपनी पत्नी सुगन बाई के साथ मंगलवार सुबह जनसुनवाई के लिए कलेक्ट्रेट आया था। यहां उन्होंने अपनी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायती आवेदन जमा किया। सुनवाई के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह नहीं थे। उनके जगह अपर कलेक्टर अंकुर गुप्ता मिले। उन्होंने दंपत्ती की बात को गंभीरता से नहीं सुना। जिससे नाराज होकर सगुन बाई ने शॉल में रखी पैट्रोल की बोतल निकाली और अपर कलेक्टर के सामने ही पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया। ये देखते ही सब दंग रह गए। जैसे ही दंपत्ती ने माचिस निकाली। वैसे ही वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे माचिस छीनकर उनकी समस्या सुनी। जनसुनवाई में अफरा-तफरी और शोर शराबा सुनकर अपने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी वहां आए और उन्होंने दंपती की बात सुनी। कलेक्टर ने महिला को जल्द कार्रवाई करने का आश्ववासन दिया।
महिला ने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने हमारी 9 बीघा जमीन और मकान हड़प रखा है। गांव के काशीराम कुशवाह, रामविहारी त्रिपाठी, कोमल लोधी और रामस्वरूप लोधी समेत अन्य लोगों ने मेरे पिता मर्दन लोधी से धोखे से साइन करवाकर कब्जा कर लिया। पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ही उलटा हमसे मारपीट करने लगी। 2012 से हम न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 10 साल से हमें न्याय नहीं मिल पाया।
बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व कलेक्टर शिल्पा गुप्ता और अनुग्रह पी से भी शिकायत की थी। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। कुछ माह पहले कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने भी तहसीलदार को मामले की जांच करने के लिए निर्देशित किया था। लेकिन तहसीलदार आजतक जांच नहीं कर पाए। उल्टा उस पर ही बामौरकलां थाने में 110 की कार्रवाई कर जेल भेज दिया था। जेल में जेलर महेंद्र शर्मा ने भी उन्हें प्रताड़ित किया और जेल की बात बाहर किसी से भी न करने की हिदायत दी। पीड़ित दंपत्ती ने कहा कि अगर अब भी उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उनके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। बता दें दंपती ने दंबगों पर राजनीतिक पैठ होने का भी आरोप लगाया है।
शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में शिकायत करने आए दंपती का कहना है कि दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। थाने में शिकायत की तो पुलिस ने भी उनके साथ मारपीट की। दंपत्ती जब जनसुनवाई में आए तो उसी दौरान कोलारस विधायक भी आए थे। इसी वजह से मैं चैंबर में था। उनकी सुनवाई के लिए अन्य अधिकारियों से कहा था। कुछ समय बाद जैसे ही शोर-शराबे की आवाज आई तो मैं बाहर आकर देखा और महिला से पूरी बात सुनी। मामले की जांच की जा रही है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।