swatentra shivpuri 3

दामोदर यादव ने पूर्व गृह मंत्री मिश्रा को बताया तीसरा बाबा: सिंधिया पर भी उठाए सबाल​

swatentra shivpuri 3
swatentra shivpuri 3

शिवपुरी। इन दिनों अपनी राजनैतिक रोटियां सैंकने के लिए दामोदर यादव बागेश्वर बाबा,प्रदीप मिश्रा के साथ साथ अब पूर्व गृह मंत्री नरौत्तम मिश्रा को टारगेट करते हुए तीसरा बाबा घोषित कर दिया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के बेनर तले दामोदर यादव क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र में ही उन पर ही जमकर बरसते दिखे। इस दौरान उन्होंने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को ‘तीसरा बाबा’ बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा धर्म की राजनीति के बाद अब जातिगत विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मांगों को लेकर 11 मार्च को डबरा से ग्वालियर तक एक लाख लोगों के पैदल मार्च का ऐलान किया है।

दामोदर यादव ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गुना विधायक पन्ना लाल शाक्य को महत्व नहीं दिया जा रहा है, जबकि सिंधिया के करीबी महेंद्र सिंह सिसोदिया को प्रशासनिक बैठकों में प्राथमिकता मिल रही है। यादव ने दावा किया कि सिसोदिया की बैठकों में कलेक्टर और एसपी मौजूद रहते हैं, जबकि जनता द्वारा चुने गए विधायक को सम्मान नहीं मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने विधायक पन्ना लाल शाक्य को आजाद समाज पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

हाईकोर्ट में अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग
यादव ने बताया कि सम्मान और अधिकार की मांग को लेकर 11 मार्च को डबरा से लगभग एक लाख लोग पैदल ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। इस पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करना है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें रोका गया, तो भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

कथावाचकों को बताया ‘पाखंड की दुकान’
अपनी चुनावी पराजयों पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा कि जो लोग व्यवस्था की गलत परंपराओं का विरोध करते हैं, वे अक्सर चुनाव हारते हैं। उन्होंने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा पर भी निशाना साधा। यादव ने उन्हें ‘पाखंड की दुकान’ चलाने वाला बताया और कहा कि इन दुकानों को बंद कराया जाएगा। बागेश्वर धाम में आयोजित विवाह सम्मेलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिखावे के कार्यों से समाज का भला नहीं होता है।

नरोत्तम मिश्रा पर तंज- ‘एक और बाबा पैदा हो गया’
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि “एक और बाबा पैदा हो गया है, जिसकी दुकान भी बंद कराई जाएगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह धरती बाबा साहब की विचारधारा की है और इसे किसी भी कीमत पर आडंबर व पाखंड की धरती नहीं बनने दिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान आजाद समाज पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *