सिविल स्कोर सुधारने के नाम पर Telegram के जरिये ONLINE ठगी, युवक से 4 लाख 32 हजार ठगे

शिवपुरी। एक तरफ तो पी एम मोदी डिजिटल इंडिया पर जोर दे रहे है दुसरी ओर शातिर ठगो ने डिजिटल ठगी का रास्ता निकाल लिया। ऐसा ही मामला आज फिजीकल थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवक के साथ टेलीग्राम के जरिये 4 लाख 32 हजार 733 रूपए की ठगी कर डाली। इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने फिजीकल थाने मे की जहां पुलिस ने पीडित युुवक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी की धाराओ मे मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार फिजीकल थाने मे शिकायत करते हुए विवेक जैन ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को उन्हें “Suntec Pvt Ltd- Simple Tasks Income” नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में टेलीग्राम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन व्यवसाय कर टास्क पूरे करने और राशि कमाने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद उन्हें एक लिंक (https://rnmuoqmxbi.my) भेजी गई, जिस पर क्लिक करने के बाद टास्क दिए गए
सिविल स्कोर सुधरवाने के लिए मांगे पैसे
प्रारंभिक टास्क पूरे करने पर विवेक जैन को 1430 रुपए और 4690 रुपए का भुगतान किया गया। उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते में 5000 रुपए भी प्राप्त हुए, जिससे उन्हें आरोपियों पर विश्वास हो गया।विश्वास जीतने के बाद, आरोपियों ने नए टास्क देने से पहले रकम जमा कराने को कहा। 21 और 22 जनवरी 2026 को विवेक जैन से क्रमशः 5800, 21999, 41900, 89900, 200000, 10634 और 62500 रुपए सहित कुल 4 लाख 32 हजार 733 रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए।
अलग- अलग खातों में जमा कराई पैसे
यह राशि आईसीआईसीआई बैंक (खाता क्रमांक 623501545966, IFSC ICIC0006235) और कोटक बैंक (खाता क्रमांक 6611457776, IFSC KKBK0000663) के मुंबई शाखाओं में ट्रांसफर की गई थी।राशि जमा करने के बाद न तो टास्क का भुगतान किया गया और न ही जमा की गई रकम वापस मिली। ठगी का आभास होने पर भी आरोपियों ने मोबाइल नंबर 918342922061, 9485770643 और 9806976823 से लगातार कॉल कर विवेक पर 3 लाख रुपए और ट्रांसफर करने का दबाव बनाया।
