swatentra shivpuri

बेटी की शादी में जा रहा लोडिंग अनियंत्रित होकर पलटा ,2 साल की मासूम सहित 12 घायल

swatentra shivpuri

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बेटी की शादी में शामिल होने जा रहा एक लोडिंग बाहन रिछाई मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में लोडिंग में सबार एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पोहरी स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया। जहां गंभीर घायलों को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है। इस घटना में एक 2 साल की मासूम भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार सभी लोग बदरवास कस्बे से लोडिंग वाहन में सवार होकर कराहल गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दुल्हन कार से पहले ही रवाना हो चुकी थी, जबकि बाकी परिजन लोडिंग वाहन से जा रहे थे।

बदरवास निवासी 56 वर्षीय रेखा सेन पत्नी चिरौंजी सेन ने बताया कि उनकी बेटी रानी की शादी थी और लड़के पक्ष ने कराहल स्थित अपने गांव में कार्यक्रम रखा था। रास्ते में रिछाई मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे में घायल होने वालों में 2 वर्षीय रिया सेन पुत्री रवि सेन, रवि सेन (25), रेखा सेन (56), शिमला धाकड़ (35), नरेंद्र बाथम (26), महेंद्र सिंह जाटव (56), आशा सेन (35), सुमन सेन (35), महेश सेन (50), राजू सेन (45), शिवानी सेन (22) और मनोज सेन (39) शामिल हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *