बडी खबर: निर्माणाधीन मकान की दीबाल ढह गई, 13 साल के मासूम सहित कारीगर दब गया, मासूम की हालात नाजुक

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तिंधारी गांव से आ रही है। जहां आज एक निर्माणाधीन मकान की दीवाल ढह जाने से इस दीवाल के नीचे दो लोग दब गए। जिसमें एक मासूम की हालात नाजुक बताई जा रही है। इसे उपचार के लिए शहर में एम एम हॉस्पीटल मेें भर्ती कराया गया। जहां मासूम की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडीकल कॉलेज रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार राजा भैया लोधी पुत्र जगदीश लोधी का गांव में ही मकान बन रहा था। जिसके चलते आज मकान में प्लास्टर का काम मजदूर कर रहे थे। इसी दौरान राजा भैया का भांनजा यश लोधी जो कि अपने मामा के यहां आया था। वह इस दीवाल के पास में बैठकर खाना खा रहा था। दीवाल पर कारीगर नवल सिंह पुत्र सिरनाम सिंह परिहार काम कर रहा था। अचानक दीवाल ढह गई और इस दीवाल की चपेट में भांजा यश लोधी पुत्र मोहन लोधी उम्र 13 साल आ गया।

इसके साथ ही दीवाल पर काम कर रहा नवल सिंह भी दीवाल से नीचे गिरा और दब गया। बमुश्किल दोनों को दीवाल के नीचे से निकालकर परिजन शिवपुरी में एमएम हॉस्पीटल पहुंचे। जहां मासूम की हालात नाजुक बताई जा रही है। कारीगर के पैर में फैक्चर है। जिसके चलते एमएम हॉस्पीटल ने मासूम को ​मेडीकल कॉलेज रैफर कर दिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *