घर में अकेली थी महिला, रात में पडौसी आया,पूरी रात RAPE करता रहा

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के पटनापुर गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही पडौस के एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने खनियांधाना थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पटनापुर गांव में एक 35 साल की महिला अपने घर में अकेली थी। तभी गांव का ही आरोपी बालचंद पाल आया और उसने रात में 11 बजे उसके घर में आ घुसा और महिला के साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया। पीडिता ने बताया कि आरोपी सुबह 4 बजे तक उसके साथ गंदा काम करता रहा। महिला चिल्लाई जिसपर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके चलते महिला शांत हो गई। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *