30 साल की महिला ने पानी के धौखे में पी ली कीटनाशक,गंभीर

नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के गोपलिया गांव से आ रही है। जहां एक 30 साल की महिला ने एक पानी के धौखे में कीटनाशक दबाई का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालात विगडने लगी। परिजनों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार रानी कुशवाह पत्नि राजेश कुशवाह उम्र 30 साल निवासी गोपलिया को बीती रात्रि प्यास लगी। उसने तभी अलमारी में रखे लोटे को पानी समझकर पी लिया। बताया गया है कि महिला का पति धान में दबाई डालकर उक्त बची हुई दबाई को लोटे में रख दिया था। जिससे महिला की हालात बिगडने लगी। तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *