फिजीकल पर घर मे धमाके के साथ फटा सिलेंडर,घर मे लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के दौलत सिंह के होटल के पास से आ रही है। जहाँ आज एक सिलेंडर में आग लग जाने से सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिससे घर मे आग लग गई। सिलेंडर के फटने की आवाज़ से पडोसी डर गए।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6 बजे दौलत सिंह के होटल के सामने रहने वाले दिलीप धानुक के मकान में लीकेज सिलेंडर के फटने की आवाज सुनने से पूरे कॉलोनी वासी दंग रह गए कॉलोनी में धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना परिजनों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया जब तक पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।
बताया गया है कि जो सिलेंडर फटा है वह पहले से ही लीकेज था। कल ही उस सिलेंडर को रिफिल कराया था। जिस जगह से सिलेंडर लिया था, उनको भी इसकी जानकारी थी कि सिलेंडर में लीकेज है इसकी जानकारी परिजनों ने उनको भी दी थी। उन्होंने यह कह कर टाल दिया कि उसको आकार चेंज कर दिया जाएगा।
गनीमत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन एक मकान के परखच्चे उड़ गए व मकान में रखा हुआ सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।