होटल पर शराब पार्टी के दौरान मेडीकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों और होटल संचालक में विबाद, जमकर मारपीट, बंधक बनाने का आरोप

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के भजन ढावा से आ रही है। जहां आज रात्रि में डेढ बजे मेडीकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और होटल संचालक के बीच विबाद हो गया। यह विवाद इतना बढ गया कि दोनों और से जमकर मारपीट हुई है। इस विवाद में मेडीकल कॉलेज के 6 से 8 डॉक्टरों को चोटें आई है। जबकि इस विबाद में होटल संचालक की और से 4 लोग चोटिल हुए है।
जानकारी के अनुसार नौहरी से आगे फोरलाईन पर भजन ढाबा पर बीते रोज मेडीकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर शराब पार्टी करने गए थे। तभी वहां शराब पार्टी के दौरान खाना खाने को लेकर उनका विवाद होटल के संचालक से हो गया। बताया गया है कि होटल संचालक से विबाद के बाद डॉक्टरों ने अपने हॉस्टल कॉल कर दिया। जिसके चलते हॉस्टल से अन्य छात्र आ गए। और उन्होने जमकर तोडफोड शुरू कर दी।
बताया गया है तभी होटल के संचालक ने इस मामले की सूचना सिंहनिवास में अपने घर बालों को दे दी। जिसके चलते सिंहनिवास से युवा आ गए और उन्होने डॉक्टरों की जमकर मारपीट कर दी। बताया गया है कि उसके बाद दो डॉक्टरों को होटल संचालक ने वहां विठा लिया। इस मामले की सूचना पर रात्रि में डेढ बजे कोतवाली पुलिस सहित देहात थाना पुलिस पहुंची और मेडीकल कॉलेज के छात्रों को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज जबकि होटल संचालक के पक्ष के 4 लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
बताया गया है इस दौरान मेडीकल कॉलेज के छात्रों ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके दो साथियों को होटल संचालक ने बंधक बना लिया है। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ लेकर आई थी। जिसमें मेडीकल कॉलेज के छात्र होटल संचालक पर शराब बेचने का आरोप लगा रहे थे। मामला तूल पकडने के बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया।
इनका कहना है
हां रात्रि में होटल पर विवाद हुुआ था। जिसके चलते मेडीकल कॉलेज के छात्रों और होटल संचालक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। दोनों के बीच राजीनामा हो गया है। दोनों ने ही पुलिस कार्यवाही नहीं की है।
अमित भदौरिया,टीआई सिटी कोतवाली शिवपुरी।